Search

    Select Website Language

    फखर जमान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर:पाकिस्तान वापस लौटेंगे, लाहौर में होगा रिहैबिलिटेशन

    1 year ago

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वे तीसरे टी-20 में भी खेलने नहीं उतरे। यह फैसला लॉडरहिल में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशी) में चोट लगने के कारण लिया गया। उनकी जगह तीसरे टी-20 मैच के लिए खुशदिल शाह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। कैसे लगी चोट? फखर जमान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद टीम के मेडिकल स्टाफ ने जांच की और उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में हल्की खिंचाव की पुष्टि की। लाहौर में होगा रिहैबिलिटेशन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बताया कि फखर 4 अगस्त को पाकिस्तान लौटेंगे। इसके बाद उनकी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में PCB की मेडिकल टीम की निगरानी में होगी। PCB ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वनडे सीरीज के लिए फखर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं। फखर जमान का सीरीज में प्रदर्शन 35 वर्षीय फखर ने पहले दो टी-20 मैचों में शुरुआत तो की, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। उन्होंने पहले मैच में 28 और दूसरे मैच में 20 रन बनाए। पहले भी लग चुकी है चोट फखर को इससे पहले भी इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में ऐसी ही चोट का सामना करना पड़ा था। उस समय वह कवर ड्राइव का पीछा करते हुए चोटिल हो गए थे और अगले ही दिन टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उस समय फखर को सैम अयूब की जगह टीम में शामिल किया गया था, जो छह हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और तीन महीने तक मैदान से बाहर रहे थे। ______________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... पाकिस्तान ने तीसरा टी-20 13 रन से जीता:वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया, फरहान-अयूब के अर्धशतक पाकिस्तान ने सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    पाकिस्तान ने तीसरा टी-20 13 रन से जीता:वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया, फरहान-अयूब के अर्धशतक
    Next Article
    इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी चोटिल:अनिश्चित समय के लिए मैदान से बाहर हुए; नेक्शाका के खिलाफ मैच में चोट लगी

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment