Search

    Select Website Language

    बास कांजन में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

    8 months ago

     

    बास कांजन, तहसील सिधमुख के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप भाजपा मंडल अध्यक्ष सिधमुख श्री नाथूराम प्रजापत ने ₹5100 नगद भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में भी जो विद्यार्थी 80% से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा गांव घनाऊ और बास कांजन के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों पर लागू होगी। श्री प्रजापत ने इस पहल का उद्देश्य युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाना बताया। समारोह में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और ग्रामीणों ने इस प्रेरणादायक प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़-सादुलपुर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी विशेष कार्यक्रम
    Next Article
    सादुलपुर के पास बहल में ‘मानव सेवा घर’ का शुभारंभ

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment