Search

    Select Website Language

    बांग्लादेश ने श्रीलंका को 8 विकेट से तीसरा टी-20 हराया:सीरीज 2-1 से जीती, तंजिद हसन ने 73 रन बनाए; मेहदी हसन को 4 विकेट

    1 year ago

    बांग्लादेश ने श्रीलंका को 8 विकेट से तीसरा टी-20 हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। कोलंबो में बुधवार को श्रीलंका ने बैटिंग चुनी। टीम 7 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने 16.3 ओवर में 2 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। तंजिद हसन तमीम ने 73 रन बनाए, वहीं मेहदी हसन ने 4 विकेट लिए। श्रीलंका की बेहद खराब शुरुआत टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी होम टीम ने शुरुआती 5 गेंदों पर 14 रन बना दिए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर कुसल मेंडिस आउट हो गए। उन्होंने 6 रन बनाए। उनके बाद कुसल परेरा (0), दिनेश चांदीमल (4 रन) और कप्तान चरिथ असलंका (3 रन) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। निसांका ने 46 रन बनाए श्रीलंका ने 11वें ओवर में ओपनर पाथुम निसांका का विकेट गंवा दिया, वे 46 रन बनाकर आउट हुए, इस समय टीम का स्कोर महज 66 रन था। उनके बाद कामिंडु मेंडिस 21 रन बनाकर आउट हुए। जेफरी वांडरसे ने 7 और महीश तीक्षणा ने 6 रन बनाए। पूर्व कप्तान दासुन शनाका 35 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टीम का स्कोर 132 तक पहुंचा दिया। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने 4 विकेट लिए। शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और शमीम हुसैन को 1-1 विकेट मिला। 17वें ओवर में ही जीत गया बांग्लादेश 133 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने पहली गेंद पर विकेट गंवा दिया। परवेज हसन इमोन खाता खोले बगैर LBW हो गए। तंजिद हसन तमीम ने फिर कप्तान लिट्टन दास के साथ 74 रन की पार्टनरशिप कर दी। लिट्टन 32 रन बनाकर आउट हुए। नंबर-4 पर उतरे तौहिद हृदॉय ने 27 रन बनाए। उनके साथ तंजिद हसन तमीम ने फिफ्टी लगाई, वे 73 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टीम को 16.3 ओवर में जीत दिला दी। श्रीलंका से कामिंडु मेंडिस और नुवान थुषारा ने 1-1 विकेट लिया। श्रीलंका ने वनडे और टेस्ट सीरीज जीती थी दूसरा और तीसरा टी-20 जीतकर बांग्लादेश ने टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम ने वनडे सीरीज 1-2 और टेस्ट सीरीज 0-1 से गंवा दी थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रसेल संन्यास लेंगे:कहा- दो T20 मैचों के बाद क्रिकेट को अलविदा कहूंगा, अगली पीढ़ी के लिए मिसाल बनना चाहता हूं
    Next Article
    ICC रैंकिंग- विराट के तीनों फॉर्मेट में 900+ पॉइंट्स:ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर; टी-20 में बेस्ट पॉइंट्स 897 से 909 हुए

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment