Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    citynews

    राजस्थान सब जूनियर हॉकी टीम का चयन:सिरोही में 150 बालिकाओं ने दिया ट्रायल, रांची में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

    1 week ago

    सिरोही के अरविंद पवेलियन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में राज्य भर से करीब 150 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। चयनित टीम रांची में होने वाली 15वीं राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। हॉकी सिरोही के सचिव रणजी स्मिथ ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 14 जुलाई 2025 तक झारखंड के रांची में आयोजित की जाएगी। यह टूर्नामेंट हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के नेतृत्व में होगा। राजस्थान की टीम 1 जुलाई 2025 को रांची के लिए रवाना होगी। कार्यक्रम में हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण सरसावत और उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। हॉकी सिरोही के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया था। इन समितियों ने खिलाड़ियों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध किया। ट्रायल के दौरान ओलिंपिक डे कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार मैच खेले गए। समापन समारोह में सचिव रणजी स्मिथ को माला, साफा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर की टक्कर से गाय की मौत, 3 घायल:दूदू-छान स्टेट हाइवे पर 5 घंटे लगा जाम, गुस्साए ग्रामीणों को थाना प्रभारी ने समझाया
    Next Article
    डूंगरपुर स्टेशन से रामेश्वरम के लिए विशेष ट्रेन रवाना:डूंगरपुर-बांसवाड़ा के 384 और उदयपुर से 400 वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment